आसपुर: सांसद डॉ. रावत ने कार की टक्कर से घायल युवक को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया
उदयपुर के पिलादर महूडी और केवड़ा की नाल के बीच कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल आदिवासी युवक नवलराम को सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने एम्बुलेंस का इंतजार न करते हुए अपने वाहन से महाराणा भूपाल अस्पताल पहुंचा कर तत्काल इलाज शुरू करवाया। सांसद ने इलाके में 108 एम्बुलेंस की कमी को भी जल्द दूर करने का आश्वासन दिया है।