तुरकौलिया: तुरकौलिया के चैनपुर में शॉट सर्किट से लगी आग के कारण दम्पति की हुई मौत
तुरकौलिया के चैनपुर में शॉट सर्किट से लगी आग से घर मे सो रहे पति पत्नी की हुई मौत। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक चैनपुर के 65 वर्षीय रामबरन प्रसाद व 63 वर्षीय निर्मला देवी थी। रविवार रात आग से निर्मला देवी की मौत हो गई। जबकि रामबरन प्रसाद को सदर हॉस्पीटल ले जाया गया,बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर इलाज के लिए ले जाया गया,इलाज के दौरान वही मौत हो गई।