हमीरपुर: चंद्रपुरवा में दहेज में दो लाख और बुलेट न मिलने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, मां ने थाने में दी तहरीर
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने और लाश गायब करने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की मां ने पति, सास, ननद और देवर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। निवादा थाना बिवांर निवासी छाया देवी ने थाने में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पुत्री दीपिका की शादी चार साल पहले चन्