बाराबंकी के लखनऊ रोड स्थित शालीमार पैराडाइज में करोड़ों की चोरी से सनसनी फैल गई है। ठेकेदार अजय बघेल के घर से करीब एक करोड़ रुपये के जेवर, एक लाख रुपये नकद और एक लाइसेंसी पिस्टल चोरी हो गई। घटना उस समय हुई जब अजय बघेल अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे।