पामगढ़: केसला गांव के सुने घर में सोने-चांदी के जेवरात और नगद रुपए की चोरी, पामगढ़ थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
जांजगीर चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के केसला गांव के सुने घर में सोने चांदी के जेवरात सहित नगद रुपए की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 305(1), 331(4) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, चैतराम कश्यप ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ गांव गए।