बैरसिया: बागसेवनिया में साधु ने जिला न्यायालय में पदस्थ नारायण सिंह ठाकुर पर त्रिशूल से किया हमला
Berasia, Bhopal | Apr 21, 2026 भोपाल के बागसेवनिया इलाके में एक साधु ने जिला न्यायालय में पदस्थ अपर लोक अभियोजक नारायण सिंह ठाकुर पर त्रिशूल से हमला कर दिया। घटना मिसरोद स्थित बापू की कुटिया के सामने लाल सिग्नल पर उस वक्त हुई, जब वे परिवार के साथ कार से घर लौट रहे थे। फरियादी के मुताबिक जैसे ही उन्होंने सिग्नल पर अपनी कार रोकी, तभी एक साधु वहां पहुंचा और गालियां देने लगा।