उचकागांव: भीषण गर्मी को लेकर उचकागांव सीएचसी अलर्ट, बनाया गया विशेष वार्ड
भीषण गर्मी को देखते हुए उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ‘हीट वेव’ (लू) के मरीजों के लिए एक विशेष वार्ड तैयार किया गया है. गर्मी और तेज धुप के दौरान तापमान में भारी बढ़ोतरी और आम लोगों पर इसके गंभीर प्रभाव की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है.स्पेशल वार्ड में मरीजों की राहत के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।