कौंच: ग्राम चांदनी में सीसी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी अधिकारी को शिकायती पत्र दिया
Konch, Jalaun | Apr 18, 2026 कोंच तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम चांदनी के ग्रामीणों ने कच्चे मार्ग को सीसी सड़क में बदलने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर 12:30 बजे प्रभारी अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि कोंच-बसोब रोड से बाल उष्ण वर्मा के खेल मैदान होते हुए पूर्ण सिंह कुशवाहा के मकान तक जाने वाला रास्ता कच्चा है, बारिश में दिक्कत होती है।