बिक्रमगंज: इंदु-तपेश्वर महिला महाविद्यालय में इंडक्शन क्लास का आयोजन, नई छात्राओं का हुआ स्वागत
इंदु तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय, बिक्रमगंज में नई शिक्षा नीति-2020 के तहत सेमेस्टर-1 (सत्र 2026-30) में नामांकित कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी संकाय की छात्राओं के लिए इंडक्शन क्लास सह शिक्षक-छात्र संवाद कार्यक्रम आज मंगलवार 1 बज आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बिनोद कुमार सिंह ने की।