कासगंज: नगला बंजारा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की हुई मौत, साले ने जीजा की हत्या की सूचना पुलिस को दी
कासगंज जिले की कोतवाली ढोलना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के साले भूरी सिंह ने पुलिस को जीजा राकेश की गला दबाकर हत्या किए जाने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को बीमारी के कारण मौत होने का संदेह है।