शिवपुरी नगर: ग्राम गडरोली में पुश्तैनी जमीन पर कुटीर बनाना पड़ा भारी, दबंग भाइयों ने भाई को हंसिया और लाठी से पीटा
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गडरोली में आपसी विवाद के चलते सगे भाइयों द्वारा अपने ही भाई की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पवन गौर पुत्र हरिसिंह गौर ने आज शुक्रवार की दोपहर ढेड़ बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।