हज़ारीबाग: 15 वर्षीय छात्रा की जहर खाने से मौत, परिजनों ने छात्र और शिक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
हजारीबाग में एक 15 वर्षीय छात्रा की मौत जहर खाने से होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय के एक छात्र और शिक्षिका की धमकी एवं मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले में बड़ा बाजार थाना में शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की गई है।