शाहगंज: संस्कार भारती की 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन
संस्कार भारती द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य समापन सरस्वती शिशु मंदिर, केशव नगर (पुराना चौक) में हुआ। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें संस्कार भारती काशी प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य चंद्र भूषण द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे, जबकि प्रधानाचार्य वि