बटियागढ़: बटियागढ़ में गहराया जल संकट, नल-जल योजना के बोर सूखे, सरपंच ने टैंकर से सप्लाई शुरू की
भीषण गर्मी और लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण बटियागढ़ में पेयजल संकट गहरा गया है। नगर के अधिकांश जल स्रोतों—कुएं, हैंडपंप और बोरवेल दम तोड़ चुके,वन्ही नल-जल योजना के अंतर्गत बनी टंकी तक पानी पहुंचाने वाले बोर में भी पानी खत्म होने से नियमित जलापूर्ति ठप्प हो गईस्थिति से निपटने ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा सभी वॉर्डों में निःशुल्क पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं,