कोतवाली थाना क्षेत्र के बस्ती देवा गांव निवासी आदर्श यादव सोमवार सुबह घर में इनवर्टर पर काम करते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल खलीलाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और निगरानी में रखा गया है।