बहराइच: बहराइच जिले में अवैध तरीके से संचालित वाहनों के खिलाफ चलाया गया अभियान, 3 वाहन हुए ज़ब्त
बहराइच जिले में जिला पुलिस व यातायात पुलिस के द्वारा अवैध तरीके से संचालित होने वाले वाहनों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में रविवार को 3 वाहनों को सीज किया गया है। वहीं 219 वाहनों का यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान की कार्यवाही की गयी। वहीं रविवार को एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि यह कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।