बहराइच: भवनियापुर इलाके में बिजली के पोल पर चढ़कर बिजली ठीक करते समय युवक को लगा करंट, हालत गंभीर, इलाज जारी
मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवनियापुर में बिजली के पोल पर चढ़कर बिजली सही करते समय युवक को करंट लग गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है।