महरौनी: महरौनी में परशुराम जयंती के अवसर पर बड़ी हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली गई, सैकड़ों लोग हुए सम्मिलित
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर नगर में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रातः भगवान परशुराम मंदिर में अभिषेक कर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय भक्तजनों सहित ब्राह्मण महामंडल के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने समाज में एकजुटता, भाईचारे और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की बात कही।