कासगंज: चोरी के मामले में वारंटी आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में पेश किया
सदर कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम हरिओम पुत्र रामस्वरूप है। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगेश्वर कॉलोनी का रहने वाला है। गिरफ्त में आया वारंटी आरोपी चोरी के मामले में वारंटी चल रहा था। वह लंबे समय से फरार था। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जिला न्यायालय में पेश किया है।