कासगंज: तैयबपुर कमालपुर गांव में मां-बेटे के साथ हुई मारपीट, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ढोलना कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए तैयबपुर कमालपुर गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार पुत्र चोब सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही राकेश कुमार पुत्र रामवीर और चिप्पी पुत्र रामवीर ने व्यक्ति और उसकी माता कमला देवी के साथ मारपीट की। जिससे उनके चोटें आई हैं । आरोपियों ने जाते समय गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।