कासगंज: बिलराम कस्बे में 26 वर्षीय युवक का शव घर के बाहर चारपाई पर संदिग्ध हालत में मिला, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
शुक्रवार की सुबह 7 बजे थाना ढोलना क्षेत्र के बिलराम कस्बे में एक 26 वर्षीय युवक का शव उसके घर के बाहर चारपाई पर संदिग्ध हालत मिला। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक युवक दिल्ली में मजदूरी का काम करता था। जो देर रात वापस अपने घर लौटा था। मामले की जानकारी शुक्रवार दोपहर 3 बजे मिली।