कासगंज: देवरी गांव की पुलिया के नीचे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, पुलिस ने शव को पीएम के लिए कासगंज भेजा
मृतक युवक के शव की शिनाख्त 30 वर्षीय रामसेवक निवासी गांव करसाना के रूप में हुई है। युवक के भाई के मुताविक रामसेवक 6 अगस्त से घर से लापता था। और उन्हे शुक्रवार सुबह 7 बजे पुलिस ने शव पुलिया के नीचे मिलने की सूचना दी। पुलिस ने शव पीएम को भेजकर जांच शुरु करदी है। मामले की जानकारी शुक्रवार दोपहर 3 बजे मिली है।