कांके: रांची के पिठौरिया में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस
Kanke, Ranchi | Nov 24, 2024 रांची स्थित पिठौरिया में रविवार दोपहर करीब तीन बजे इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान इंडिया गठबंधन के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। बता दें कि विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है।