बड़ौत: महिला सहित 4 लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से महिला पर किया जानलेवा हमला, बुढपुर निवासी 2 आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 9, 2025 रमाला पुलिस से बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को रमाला थाने पर बसी निवासी श्रवण ने तहरीर दी कि योगेश, नरेश, बिट्टू व 1 महिला निवासी बुढपुर ने लाठी-डंडों में धारदार हथियारों से उसकी बहन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से सिर पर वार किया। जिससे उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।