बड़ौत: दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर तहसील गेट के पास बस से कुचलकर युवक की हुई मौत, वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Apr 9, 2025 दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर तहसील गेट के पास रविवार को प्राइवेट बस से कुचलकर बाइक सवार विनीत (34) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। दिल्ली की अमर कॉलोनी निवासी विनीत पुत्र बेगराज रविवार को बाइक से पुसार गांव में जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर तहसील गेट के पास प्राईवट बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।