कन्नौज: पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाव सिंह यादव से जुड़ी जमीनों पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, ढोल के साथ पुलिस लाइन पहुंची टीम
आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। डीएम के आदेश पर नवाब सिंह यादव की स्वर्गीय मां और पत्नी के नाम जमीन पर कुर्की की कार्रवाई की गई है । इसके पहले नवाब सिंह के होटल और उनके भाई नीलू यादव के स्कूल पर भी कुर्की कार्यवाही की जा चुकी है। सोमवार को प्रशासन की टीम पुलिस लाइन के पास कार्रवाई के लिए पहुंची थी।