कन्नौज: आयुष्मान आरोग्य मंदिर जसोदा का राष्ट्रीय टीम ने किया निरीक्षण, मिला सर्टिफिकेट
आयुष्मान आरोग्य मंदिर जसोदा का राष्ट्रीय टीम ने किया निरीक्षण। ग्रामीण क्षेत्र में घर के पास मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण सुविधाएं मिल सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कार्य कर रहा है। सोमवार को सीएचसी जलालाबाद के आयुष्मान आरोग्य मंदिर जसोदा ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक ( एनक्वास) के तहत सर्टिफिकेट प्राप्त किया।