कन्नौज: कन्नौज जिलेभर में देर रात उठाए गए ताजिये, जुलूस के साथ कर्बला पहुंचकर हुए सुपुर्दे खाक
कन्नौज जिलेभर में रविवार पूरी रात ताजिये का जुलूस का सिलसिला चलता रहा है। एक के बाद एक ताजिये जुलूस के साथ कर्बला पहुंचे जहां पर सभी ताजियों को सुपुर्दे खाक हुए। इससे पूर्व कई जगहों पर भारी जुलूस भी निकाले गए। जुलूस में या हुसैन या हुसैन की सदाएं के साथ लोगों की भीड़ देखने को मिली। ताजिये का जुलूस सरायमीरा में भी उठाया गया।