करहल: बरनाहल क्षेत्र में मेले में फीता काटने पर दबंगों ने दलित पिता-पुत्र के साथ की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बरनाहल थाना क्षेत्र के लाखनमऊ में मेले में फीता काटने पर दलित पिता और पुत्र के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। वहीं मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।