नबीनगर: मद्यनिषेध कांड में बड़ी कार्रवाई, पांडेकर्मा से अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड में मद्यनिषेध कानून के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। माली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पांडेकर्मा निवासी कुंदन कुमार (पिता- महेंद्र साव) को बीते देर रात्रि छापेमारी कर दबोच लिया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मद्यनिषेध कांड में वांछित अभियुक्त की तलाश लंबे समय से की जा रही थी।