किशनगंज: 200 बीघा वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
जानकारी रविवार दोपहर 3 बजे मिली उप वन संरक्षक बारां के निर्देशानुसार वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेंज आगर नाका अंतर्गत वन खंड संदोकड़ा-बी, मोजा बनवारीपुरा में करीब 200 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन एवं गश्ती दल की सहायता से अतिक्रमित क्षेत्र में खाई खोदकर कब्जे हटाए गए।