कांके: रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने एक ग्रामीण के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
Kanke, Ranchi | Apr 9, 2026 रांची स्थित मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब सात बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक ग्रामीण के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार अपराधी पहुंचे और ग्रामीण नसीम खान के घर के बाहर आकर बिना किसी चेतावनी के फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।