भदेसर: ऑपरेशन त्रिनेत्र में मंडफिया पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, क्रेटा कार से ढाई क्विंटल डोडाचूरा जब्त, तस्कर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि मंडफिया थाना पुलिस ने तड़के नाकाबंदी के दौरान क्रेटा कार से 227 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया है पुलिस को देखकर आरोपी कार भगाने लगे लेकिन पीछा कर घेराबंदी की गई कार खेत की तारबंदी से टकरा गई जिसके बाद एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया ।