उचकागांव: गोपालगंज: ताईद हत्याकांड के फरार आरोपी का पुलिस ने बरगछीया गांव स्थित घर किया कुर्क
गोपालगंज शहर में लगभग दो वर्ष पूर्व हुई ताईद हत्याकांड मामले के फरार चल रहे आरोपित के घर पर सोमवार के दिन पुलिस ने पहुंच कर कुर्की-जप्ति की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि बीते 11 जनवरी 2024 को नगर थाना क्षेत्र के बंजारी वार्ड नंबर 12 निवासी ताईद सुजीत कुशवाहा अपने भाई मंजीत कुशवाहा के साथ बाइक पर सवार होकर न्यायालय में जा रहे थे।