कांके: रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2024 रांची रेलवे स्टेशन पर राउंड और चेकिंग के दौरान आरपीएफ की टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से अवैध शराब की 36 बोतल बरामद की गई है। बरामद अवैध शराब का मूल्य लगभग 25 हज़ार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रौशन कुमार बताया जा रहा है जो बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है।