कांके: रांची के मोरहाबादी मैदान से उपायुक्त ने नशे के विरुद्ध जागरुकता हेतु मैराथन और साईकिल रैली किया रवाना
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2024 रांची के मोरहाबादी मैदान से उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने नशे के विरुद्ध जागरुकता हेतु मैराथन और साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मैराथन और साईकिल रैली में शामिल होने के लिए काफी संख्या में युवा मौजूद रहे। बता दे कि रांची में लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।