कांके: पुलिस ने रांची विधानसभा थाना क्षेत्र से 900 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 25, 2024 रांची विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां पुलिस ने ब्राउन शुगर के 900 पुड़िया के साथ 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसमें 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। बता दें कि रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को सूचना मिली थी कि विधानसभा थाना क्षेत्र के पास ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री होती है।