कांके: रांची के मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक JSSC परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने निकला फ्लैश मार्च
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2024 रांची के मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक JSSC परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने बीते देर शाम फ्लैश मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने झारखंड सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि झारखंड सरकार ने पिछले पांच वर्षों से JSSC की एक भी परीक्षा सही तरीके से नहीं करा सकी है। छात्रों का आरोप है कि JSSC रिजल्ट में भारी गड़बड़ी की गई है।