बूंदी: आज से 48 घंटे तक रहेगा प्रचार संबंधी गतिविधियों पर प्रतिबंध
Bundi, Bundi | Apr 24, 2024 लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेश की पालना में मतदान तिथि से 48 घंटे पूर्व प्रचार गतिविधियों पर प्रतिबंध लग जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के तहत मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटे की अवधि के दौरान प्रचार संबंधी गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।