सासनी: गांव लुटसान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैंकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं
Sasni, Hathras | May 20, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव लुटसान में आयुष आपके द्वार मुहिम के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र के निर्देशन पर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान सैकड़ो ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए दवाइयां वितरित की गई। गांव लुटासान में स्वास्थ्य शिविर के दौरान मरीजों की भीड़ के लिए अलग स्टॉल लगाए गए।