टीकमगढ़ जिले के गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था लेकिन मौत के बाद अब हत्या की धाराएं बढ़ा दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।