मखदुमपुर: बगबार में महिला मजदूरों की बैठक, अंचल सम्मेलन की तैयारी पर हुई चर्चा
मखदुमपुर (टेहटा) के ग्राम बगबार स्थित सामुदायिक भवन में बिहार प्रांतीय खेतिहार मजदूर यूनियन की महिला मजदूरों की बैठक खुर्शीद आलम की अध्यक्षता में हुई। जिला अध्यक्ष रामप्रसाद पासवान की देखरेख में अंचल सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा हुई, जो अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है।