कोंडागांव: वृद्धाश्रम में गूंजी कानून की आवाज, बुजुर्गों को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा वृद्धाश्रम में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 की जानकारी दी गई। अधिवक्ता सुरेन्द्र मट्ट ने बताया कि उपेक्षा या बेदखली की स्थिति में बुजुर्ग भरण-पोषण के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही निःशुल्क कानूनी सहायत