पीलीभीत: बरुआ फजुलागंज में गाय की लाठी-डंडों से पिटाई कर पुलिया से पानी में फेंका, वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठन में रोष
पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुआ फजुलागंज तराई इलाके से गाय के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। दो ग्रामीणों द्वारा गाय को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते हुए पुलिया से नीचे पानी में फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश है। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।