125 यूनिट मुफ्त बिजली पर सियासी घमासान! Neeraj Kumar का लालू-तेजस्वी पर पलटवार, बोले- आपको क्या दिक्कत है?
Description:
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। RJD की ओर से सरकार पर सवाल उठाए जाने के बाद अब JDU के वरिष्ठ नेता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने पलटवार किया है।
नीरज कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि जब बिहार में कोयले की खदानें थीं, तब बिहार को बिजली युक्त राज्य क्यों नहीं बनाया गया? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आप तो संपत्ति हरण करने वाले हैं, बिजली छोड़िए, आपको वेतन भी मिल रहा है और पटना में 43 एकड़ जमीन भी है, आपको क्या दिक्कत है?
वहीं, तेजस्वी यादव के बिहार में बढ़ते अपराध और हर जगह गोलियां चलने वाले बयान पर भी नीरज कुमार ने जवाब दिया। उन्होंने सवाल किया कि अगर बिहार में हर जगह गोलियां चल रही हैं, तो क्या इसीलिए आप बिहार से बाहर रहते हैं? साथ ही उन्होंने बिहार पुलिस और सरकार के इकबाल पर सवाल उठाने को लेकर भी RJD को घेरा।
#NeerajKumar #SamratChaudhary #TejashwiYadav #LaluPrasadYadav #JDU #RJD #BiharPolitics #FreeElectricity #125UnitsFreeElectricity #BiharNews #BiharGovernment #PoliticalNews #WeeHoursNews
Bihar, India | Nov 10, 2026