कानपुर: बर्रा के दामोदर नगर में बर्खात सिपाहियों ने किया पथराव ,चार महिलाएं हुई घायल
कानपुर के डीसीपी साउथ अंतर्गत बर्रा थाना क्षेत्र के दामोदर नगर इलाके में बर्खास्त सिपाहियों ने जमकर मारपीट और पथराव किया है। जिसमे चार महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं है। इस मामले को लेकर बारा थाने की पुलिस ने दोनो पक्षों से मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।