कानपुर: चकरपुर मंडी में खड़े ट्रक में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरपुर मंडी में खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई।आग लगने से मंडी परिसर में हड़कंप मच गया।फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने जानकारी दी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन फजलगंज से एक यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और अल्प समय में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। कोई जनहानि नहीं हुई है।