नवाबगंज: बाराबंकी में इंटरलॉकिंग सड़क को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने, मारपीट का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
बाराबंकी के ओबरी गांव में सार्वजनिक इंटरलॉकिंग मार्ग को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले में दोनों पक्षों ने प्रशासन और पुलिस को अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एक पक्ष का कहना है कि उनके घर तक जाने वाला सार्वजनिक इंटरलॉकिंग मार्ग ही एकमात्र रास्ता है, लेकिन उस पर निर्माण सामग्री रखे जाने से आवागमन बाधित हो रहा है।