वीबी-जी राम जी योजना देशभर में लागू हो चुकी है, जिसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को 125 दिनों तक रोजगार का अधिकार दिया गया है। छत्तीसगढ़ में श्रमिकों की मजदूरी दर ₹261 से बढ़ाकर ₹300 कर दी गई है, जिससे उनकी आय और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। साथ ही, समय पर रोजगार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान किया गया है। यह योजना श्रमिकों के हितों को सशक्त बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था और समग्र ग्रामीण विकास को भी नई गति प्रदान कर रही है।
12 views | Rajnandgaon, Chhattisgarh | Jul 2, 2026