छतरपुर: कलेक्टर पार्थ जायसवाल की बांध पर मौजूद लोगों से अपील, अपने-अपने जिले के अधिकारियों से संपर्क करें
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आज 11 अप्रैल दोपहर करीब 2:30 बजे बांध पर मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सभी ग्रामीण अपने-अपने जिले के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के समाधान के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है, इसलिए लोग सीधे अपने क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों से जुड़ें।